Adsense

Saturday 31 December 2016

तिल के लड्डू (Til Ke Laddoo - Sesame Seeds)

तिल गुणों से भरपूर होता है, इसमे कैलशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। ठंडी के मौसम मे खाने से शरीर को गर्मी मिलती है। 

यदि लड्डू बना कर खाऐ तो मीठा खाने की इच्छा भी पूरी होती है और शरीर को कैल्शियम भी मिल जाता है।

सामग्री -
  • 2 कटोरी सफेद तिल 
  • 2 कटोरी शक्कर 
  • 2 कटोरी मावा (दूध से बना) 
  • 5 छोटी इलायची 
विधि -
  1. तिलो को साफ करके कढ़ाई मे हल्का (चट-चट की आवाज आने तक) भून ले।
  2. भुन जाने पर थाली मे निकाल ले,ठंडा होने पर दर दरा पीस ले।
  3. शक्कर के साथ ही इलायची के दानो को भी पीस ले।
  4. अब पिसे तिल मे पिसी शक्कर व मावा अच्छे से मिला ले। अब आप छोटे या बड़े जिस आकार मे चाहे लड्डू बना सकते है, ये खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट होते है।









 

Saturday 17 December 2016

पौष्टिक लंच बॉक्स - Nutritious Lunch Tiffin Box

रात मे सभी ने हल्का खाया, तो सोचा कि जो रात मे पौष्टिकता की कमी रह गई थी वह पूर्ण होनी चाहिए।
बस फटाफट बच्चो के लिऐ हेल्दी टिफिन तैयार कर दिया।



पराठे बनाने की सामग्री-
  • 2 कटोरी गेंहू का आटा 
  • 1/2 कटोरी काले चने का आटा 
  • 1/2 कटोरी जौ का आटा 
  • 2 कटोरी बारीक कटी हरी मेथी
  • 3 बारीक कटी हरी मिर्च 
  • 1 चम्मच अजवायन 
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 1/2 चम्मच नमक 
  • चुटकी भर हींग  



विधी:
सभी सामग्रियों को मिला ले,थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए पराठो के लिए आटा (डो) तैयार कर ले। फिर आप उनके पराठे सेक ले।



सब्जी बनाने की सामग्री-
  • 1 कटोरी हरी मटर के दाने
  • 2 आलू कटे हुऐ
  • 1 प्याज कटी हुई
  • 2 टमाटर कटे हुए
  • 5 कली लहसुन की कद्दू कस की हुई
  • 4 हरी मिर्च कटी हुई 
  • 1 कटोरी कटी हुई फूल गोभी 
  • हरा धनिया बारीक कटा 
  • 2 चम्मच सरसों का तेल 
  • चुटकी भर हींग 
  • 1/2 चम्मच जीरा 
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर 
  • नमक स्वाद के अनुसार 

विधी:
  1. कुकर मे सरसों का तेल गरम करे
  2. गरम तेल मे हींग डाले,थोड़ा भुन जाने पर जीरा हल्का भून ले, फिर हल्दी,धनिया,मिर्च पाउडर डाल दे, सभी मसालो के भुन जाने पर सभी कटी सब्जियाँ, कटी हरी मिर्च डालकर हल्के हाथ से चलाऐ, नमक डालकर कुकर का ढक्कन लगा दे, शुरू मे ही गैस को सिम रखेंगे जिससे टमाटर के रस से सब्जी मे गीला पन हो जाऐ, ये सब्जी सिम गैस पर तीन से चार मिनट मे तैयार हो जाती है, कुकर खोले और हल्के हाथ से सब्जी को चलाऐ जिससे सब्जी के टुकड़े थोड़ा अलग अलग रहे।
  3. अलग बर्तन मे निकाल कर गरम मसाला व कटा हरा धनिया डालकर बच्चों को टिफिन मे दे।
  4. मीठे के लिऐ साथ मे तिल का एक लड्डू रख दे (तिल के लड्डू बनाने की विधा अगले पोस्ट मे) 
  5. ठंडी के मौसम मे ये सभी चीजें शरीर को गरम रखती है।
  6. तिल मे कैल्शियम बहुत होता है ,आप खुद ही समझ गऐ होंगे कि हमने कुछ ही समय मे कितना पौष्टिक टिफिन तैयार कर बच्चो को दिया है।



Saturday 3 December 2016

मटर पुलाव (Matar Pulav Recipe)

मटर पुलाव ठंडी के मौसम मे सभी घरो मे बनाया जाता है। इसमे मन पसंद सब्जियाँ भी डाल सकते है, जिस से यह और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाता है। रोज वही दाल रोटी खाना बच्चे पसन्द नही करते है ,इसलिऐ रविवार के दिन सब्जियों के साथ पुलाव बनाइऐ, फिर देखिए सभी के चेहरे क्या खिल उठते है, यही खुशी तो हर माँ चाहती है।

सामग्री-
  • 2 कटोरी चावल 
  • 1 कटोरी हरी मटर 
  • 1 मध्यम आकार का आलू 
  • 1/2 कटोरी कटी फूल गोभी 
  • 8 कली लहसुन की 
  • 5 नग लौंग 
  • 1 बड़ी इलायची 
  • 1 टुकड़ा दालचीनी 
  • 3-4 तेज पत्ता 
  • नमक 
  • गरम मसाला पाउडर 
  • 2 बड़े चम्मच शुद्ध घी 
  • हरा धनिया 


विधि -
  1. चावल को अच्छी तरह धो ले, एक घंटा पानी मे भीगा रहने दे 
(यदि आपने एक कटोरी चावल लिया है तो बनाते समय कुकर मे ढाई कटोरी पानी डालना होगा। चावल पर भी निर्भर करता है कि वह कितने पानी मे तैयार होता है।)
  1. आलू ,गोभी को मध्यम आकार मे काट ले 
  2. लहसुन ,लौंग ,इलायची को एक साथ दरदरा पीस ले, इसे दो चम्मच पानी मे घोल ले 
  3. गैस पर कुकर गरम करे और घी डाले 
  4. घी के गरम होने पर जीरा डाले, लहसुन के घोल को डाले, घोल को हल्की आंच पर घी अलग होने तक भूने 
  5. तेज पत्ता और दाल चीनी डाले 
  6. मटर आलू गोभी डाल कर मिलाइए 
  7. चावल डाल कर नमक डाले 
  8. पानी डालकर ढक्कन बन्द कर दे 
  9. सीटी आने पर गैस कम कर दे, हल्की गैस पर पांच मिनट तक पकने दे 
  10. पुलाव तैयार है प्लेट मे निकाल कर गरम मसाला हरी धनिया डाले 
  11. धनिऐ की तीखी चटनी, नमकीन दही, पापड़, सलाद, इन सब के साथ होने से पुलाव का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।